Edited By ,Updated: 13 Feb, 2016 02:05 PM
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में विशेष उपलब्धि हासिल की। इन दोनों ने भारत...
रांची: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में विशेष उपलब्धि हासिल की। इन दोनों ने भारत के खिलाफ टी-20 मैचों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले भारत की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के नाम पर है।इसके अलावा भारत में टी-20 मैचों में किसी भी टीम की तरफ से पहले विकेट के लिए चौथी बड़ी साझेदारी की है।
धवन और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। भारत में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और माइकल लंब के नाम पर है जिन्होंने मुंबई में भारत के खिलाफ 80 रनों की भागीदारी की थी।