जेएनयू में देशद्रोही ताकतों पर सरकार सख्त, सात छात्र गिरफ्तार, पढ़ाई पर रोक

Edited By ,Updated: 13 Feb, 2016 06:50 PM

strict government forces arrested seven students in jnu traitor studies on hold

जेएनयू में देश विरोधी और अफजल गुरु और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के मामले में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज सात और छात्रों को...

नई दिल्ली: जेएनयू में देश विरोधी और अफजल गुरु और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के मामले में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज सात और छात्रों को हिरासत में लेकर लिया है और उमसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले छात्र कैंपस से फरार बताए जा रहे था। पुलिस टीमें ओखला, जामिया नगर, मुनिरका, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के इलाकों में छापेमारी कर घटना को अंजाम दिया।

 

सरकार का रुख सख्त

सरकार ने देश विरोधी घटना को अंजाम देने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अज्ञात छात्रों के खिलाफ धारा 124ए देशद्रोह और आपराधिक साजिश की धारा 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। कथित फरार छात्रों में उमर खालिद, आशुतोष कुमार, अनिर्वाण भट्टाचार्य, राम नागा और अनंत प्रकाश के नाम शामिल हैं।

 

आरोपी छात्रों की पढ़ाई पर रोक

छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच होने तक 8 छात्रों की पढ़ाई पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार की सख्ती के बाद विश्वविद्यालय समिति ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। इन सभी छात्रों पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई है और सरकार के समक्ष तीन मांगें रखी हैं। छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को तुरंत रिहा किया जाए, छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ व समन रोका जाए तथा छात्रों के खिलाफ लगी धाराएं खत्म की जाएं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!