लश्कर मुखिया हाफिज के समर्थन से हो रहा है JNU प्रदर्शनः राजनाथ

Edited By ,Updated: 14 Feb, 2016 04:35 PM

jnu rajnath singh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में घटित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को

इलाहाबादः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में घटित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को आतंकी हाफिज सईद का समर्थन हासिल था। गृह मंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 

 

देश विरोधी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जेएनयू परिसर में हुई घटना गंभीर मामला है ऐसे लोगो से सख्ती ने निपटा जाएगा। देश विरोधी नारे लगाने वालों को आतंकी हाफिज सईद का समर्थन था। आतंकी हाफिज जमात-उद-दावा का चीफ है और 26/11 को मुंबई हुई आतंकी हमलों का मुख्य आरोपी है।

 

सिंह आज यहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर उनकी पत्नी के देहान्त पर शोक संवेदना प्रकट करने आए थे। उन्होंने कहा कि इस वक्त जरूरत है कि देश एकजुट होकर रहे। काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जेएनयू परिसर में जाने को लेकर सिंह ने कहा कि इस मामले पर राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि देशविरोधियों को कभी माफी नहीं दी जाएगी लेकिन बेगुनाह छात्रों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। पाकिस्तान से बातचीत के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि आगे-आगे देखते जाइए कि क्या होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!