Edited By ,Updated: 29 Apr, 2016 02:31 AM
सी.आई.ए. स्टाफ खरड़ ने मोहाली से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसको आज खरड़ अदालत में पेश किया गया।
खरड़, (रणबीर): सी.आई.ए. स्टाफ खरड़ ने मोहाली से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसको आज खरड़ अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. गुरप्रताप सिंह द्वारा के.एफ.सी. चौक के निकट नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी।
इस दौरान एक मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर एक युवक को डिस्कवर मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया गया। उसकी पहचान लवप्रीत सिंह लवी निवासी मोहाली के रूप में हुई। जांच के दौरान इस युवक ने बताया कि वह 12वीं तक की पढ़ाई के बाद सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने लगा था। इस दौरान वह नशे करने लगा तो उसको नौकरी से निकाल दिया गया।
नशे करने के लिए खर्चा पूरा न होने पर उसने दोपहिया वाहन चोरी करने शुरू कर दिए। उसने मोहाली से दो पहिया वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। बीते दिन वह चोरी के मोटरसाइकिल को बेचने की ताक में घूम रहा था। उकी निशानदेही पर एक बुलेट, पल्सर, डिस्कवर व हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।