दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा वाला विधेयक तैयार: केजरीवाल

Edited By ,Updated: 30 Apr, 2016 06:59 PM

delhi arvind kejriwal bjp you vijender gupta

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा वाला विधेयक तैयार कर लिया गया है और जनता की राय जानने के लिए इसे शीघ्र ही वेबसाइट पर ड़ाला जाएगा।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा वाला विधेयक तैयार कर लिया गया है और जनता की राय जानने के लिए इसे शीघ्र ही वेबसाइट पर ड़ाला जाएगा।  इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) की टकराव की राजनीति करार दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा वाला विधेयक तैयार कर लिया गया है और जनता की राय जानने के लिए इसे शीघ्र उनके समक्ष पेश किया जाएगा। 
 
भाजपा ने केजरीवाल के ट्वीट के बाद तत्काल उन पर निशाना साधते हुए इस इस विधेयक को आप की विशुद्ध टकराव की राजनीति करार दिया। भाजपा सांसद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक और कुछ नहीं बल्कि असफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने कीकेजरीवाल की नई चाल है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए अकादमिक बहस का समर्थन करते हैं लेकिन केजरीवाल केवल अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहें हैं। अगर वह इस मुद्दे पर वाकई इतने गंभीर हैं तो केंद्र सरकार के साथ इसके बारे में बात क्यों नहीं करते। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करती रही है और यह आप का उनका चुनावी वादा भी था। राज्य सरकार का तर्क है कि पुलिस और कानून व्यवस्था इसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है इसलिए यहां प्रशासन चलाना एक बड़ी चुनौती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!