Edited By ,Updated: 04 May, 2016 05:26 PM
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर अक्सर ही सवाल उठते है। आज हम आपको राहुल की 2 साल पहले की संपत्ति की जानकारी दे रहे हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर अक्सर ही सवाल उठते है। आज हम आपको राहुल की 2 साल पहले की संपत्ति की जानकारी दे रहे हैं। यह जानकारी राहुल ने लोकसभा चुनाव के दौरान दायर किए गए अपने हलफनामे में दी थी। 2014 के संसदीय चुनाव में दायर किए गए अपने हलफनामें के मुताबिक राहुल के पास उस वक्त सिर्फ 32 हजार रुपए नकद थे।
बैंकों में जमा राशि को लेकर राहुल ने जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक बैंको इनकी बचत और नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी, को-ऑपरेटिव सोसायटी में उनकी जमा राशि 9,50,575 है। राहुल के पास उस वक्त म्यूचअल फंड में जमा राशि 81,28,153 रुपए थी। वहीं ऐफिडेविट के मुताबिक, राहुल के पास खुद के नाम कोई गाड़ी नहीं थी।