Edited By ,Updated: 05 May, 2016 03:15 PM
मां बनने का सुख हर औरत पाना चाहती है। नौ महीने की गर्भावस्था के दौरान उसके खाने-पीने और पसंद- नापसंद में ढेरों परिवर्तन आते हैं।
मां बनने का सुख हर औरत पाना चाहती है। नौ महीने की गर्भावस्था के दौरान उसके खाने-पीने और पसंद- नापसंद में ढेरों परिवर्तन आते हैं। गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद, महिला को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है ताकि वह औऱ उसका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रह सकें। जब महिला बच्चे को स्तनपान करवाना शुरू कर दे, तो उसे परहेजी भोजन करना चाहिए, ताकि बच्चे को कोई समस्या न हो। आज हम आपको ऐसे 9 आहारों के बारे में बताते हैं, जिसका सेवन हर नई मां बनने वाली औरत को करना चाहिए।
-रवा इडली
सूजी से बनी हर चीज सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इडली, डोसा आदि नई मां के लिए लाभदायक होते हैैं। इसके सेवन से शरीर में लैक्टोस की मात्रा बढ़ जाती है और बच्चे के लिए अधिक दूध का निर्माण होता है।
-सूप
सूप प्रसव के बाद अवश्य पीना चाहिए। सब्जियों का सूप, गाजर का सूप और अन्य सूप, स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इनसे शरीर को मजबूती मिलती है।
-खिचड़ी
नई मां के पेट में अक्सर खराबी हो जाती है। ऐसे में हल्का फुल्का भोजन ही खाना चाहिए। सबसे उत्तम उपाय खिचड़ी हैं।
-लिक्विड डाइट
प्रसव के बाद शरीर को सबसे ज्यादा लिक्विड पदार्थों की जरूरत पड़ती है। इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होता है।
-तली-भुनी चीजों से परहेज
दूध प्रसव के बाद शरीर में भरपूर ताकत को दोबारा प्राप्त करने के लिए कम वसा वाला मिल्क अवश्य पीना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है, जोकि मां के लिए अति आवश्यक होता है। शाम के भोजन से बचें और तला भोजम, खट्टा दही न खाएं।
-अदरक-लहसून
अदरक और लहसून का कॉम्बो बेस्ट होता है। इससे पाचन क्रिया दुरूस्त बनी रहती है और वजन भी संतुलित बना रहता है। साथ ही दूध भी बनता है।
-मेवे
मेवों में अपार ताकत होती है। बादाम, किशमिश, काजू आदि का सेवन करना चाहिए और स्वास्थ्यवर्धक रेसिपी को तैयार करके रख लेना चाहिए।
-दाल
दाल में भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा होती है। प्रसव के बाद दाल को देसी घी के साथ सेवन करना लाभप्रद होता है।
-मेथी पुलाव
मेथी पुलाव के अनेक लाभ होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र सही बना रहता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।