फेसबुक पर पंडित नेहरू की तारीफ करने वाले कलेक्टर का तबादला

Edited By ,Updated: 27 May, 2016 06:54 PM

facebook nehru praised the collector transferred

आईएएस अधिकारी और बड़वानी के जिला कलेक्टर अजय सिंह गंगवार का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया। गंगवार ने एक फेसबुक पोस्ट पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा की थी।

भोपाल: आईएएस अधिकारी और बड़वानी के जिला कलेक्टर अजय सिंह गंगवार का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया। गंगवार ने एक फेसबुक पोस्ट पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा की थी। बड़वानी कलेक्टर अजय सिंह गंगवार का कल रात भोपाल स्थित प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर स्थानांतरण कर दिया गया। 

 
गंगवार की वर्ष 2005 में राज्य सेवा से आईएएस कैडर में पदोन्नति हुई थी। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘राज्य सरकार ने बड़वानी के जिला कलेक्टर गंगवार का भोपाल में मंत्रालय में उप सचिव के तौर पर स्थानांतरण कर दिया है।’’ गंगवार ने फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट लिखा है, मुझे उन गलतियों का पता होना चाहिए जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए थीं। क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने हमें 1947 में हिंदू तालीबानी राष्ट्र बनने से रोका। क्या आईआईटी, इसरो, बार्क, आईआईएसबी, आईआईएम खोलना उनकी गलती है। क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने आसाराम और रामदेव जैसे बुद्घिजीवियों की जगह होमी जहांगीर का समान किया।’’  
 
सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह फेसबुक पोस्ट शीर्ष अधिकारियों को रास नहीं आई क्योंकि यह सेवा नियमों का उल्लंघन था जिसके बाद एक शुरु आती जांच की गई और गंगवार का तबादला कर दिया। जब से यह फेसबुक पोस्ट फैली है, इस बात की चर्चा रही कि किसी भी समय गंगवार को किनारे लगाया जा सकता है। हालांकि, उनके स्थानांतरण के आदेश में नेहरू पर उनकी फेसबुक पोस्ट का कोई जिक्र नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!