Edited By ,Updated: 28 May, 2016 11:17 AM
वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कह कर संबोधित किया गया है। सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य ग्रह को रविवार का स्वामी अौर अन्य ग्रहों का राजा कहा जाता है।
वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कह कर संबोधित किया गया है। सूर्य से ही पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य ग्रह को रविवार का स्वामी अौर अन्य ग्रहों का राजा कहा जाता है। रविवार वाले दिन कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए नहीं तो बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है विशेषकर स्वास्थ्य, सुख और धन की हानि उठानी पड़ती है। शास्त्रानुसार सूर्य कृपा के लिए रविवार वाले दिन इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मसूर की दाल का सेवन करने से धन की हानि होती है।
- शास्त्रों के अनुसार लाल साग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- अदरक का सेवन न करें।
- रविवार अौर गुरुवार वाले दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। शनि से संबंधित भोजन होने के कारण रविवार के दिन उड़द की दाल से बनी खिचड़ी न खाएं।
- रविवार वाले दिन मांसाहार भोजन करने से क्रोध, मानसिक अशांति अौर चर्म रोग होते हैं।