हर्षवर्धन, निर्मला सीतारमण को राज्यसभा का टिकट, सुशील मोदी का नहीं लगा नंबर

Edited By ,Updated: 29 May, 2016 10:02 PM

vardhan nirmala sitharaman rajya sabha ticket not number sushil modi

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने...

नई दिल्ली:  केंद्रीय मंत्रियों एम वेंकैया नायडू, बीरेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी उन 12 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है। ऊपरी सदन के लिए होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए पार्टी की ओर से मैदान में उतारे जाने वाले अन्य उम्मीदवारों में उसके उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और पुरूषोत्तम रूपाला भी शामिल हैं जिन्हें क्रमश: राजस्थान और गुजरात से नामित किया गया है। भाजपा ने बिहार भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को बिहार से अपना उम्मीदवार बनाया है।


ऐसी अटकल थी कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उस एक सीट के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं जो वह जीत सकती है। भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नायडू, सिंह, सीतारमण, गोयल और नकवी राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और झारखंड से उसके उम्मीदवार होंगे। अन्य उम्मीदवारों में हर्षवर्धन सिंह और राम कुमार वर्मा राजस्थान से, अनिल माधव दवे मध्य प्रदेश से और रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ से शामिल हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है और उन्हें फिर से नामित किये जाने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि महासचिव राम माधव और उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धि भी पार्टी टिकट के दावेदारों में हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!