सहारा प्रमुख ने की एजेंटों के साथ बठैक रद्द, कटक में पुलिस ने लगाई निषेधाज्ञा

Edited By ,Updated: 30 May, 2016 07:47 AM

sahara india chief subrata roy

ओडिशा के कटक में कानून व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा लगने से सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को बाराबती इंडोर स्टेडियम में हजारों एजेंटों के साथ होने वाली बैठक को रद्द करना पड़ा।

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक में कानून व्यवस्था के मद्देनजर निषेधाज्ञा लगने से सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को बाराबती इंडोर स्टेडियम में हजारों एजेंटों के साथ होने वाली बैठक को रद्द करना पड़ा। कटक जिला प्रशासन ने रॉय की होने वाली बैठक से पहले बाराबती इंडोर स्टेडियम के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी और स्टेडियम से सहारा इंडिया के एजेंटों को बाहर निकाल दिया। रॉय शनिवार रात शहर में पहुंचे और वह एक होटल में रुके थे। कार्यक्रम स्थल पर निषेधाज्ञा लगाए जाने के बाद उन्हें अपनी कटक यात्रा रद्द करनी पड़ी।

कटक के पुलिस उपायुक्त संजीव चोपड़ा ने कहा कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि चिटफंड घोटाले से प्रभावित लोग सहारा प्रमुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे थे जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो सकती थी। पुलिस ने भी रॉय से एजेंटों को संबोधित करने के लिए कटक में प्रवेश न करने का अनुरोध किया था। रॉय रविवार दोपहर दो बजे से छह बजे के बीच बाराबती इंडोर स्टेडियम में करीब 3000 ऐजेंटों को संबोधित करने वाले थे।

इस बीच सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने अपने बयान में यहां कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं कटक में करीब 3,000 परिवार के सदस्यों से नहीं मिल सका। उन्होंने कहा हमें इसकी अनुमति थी, लेकिन अंतिम समय में निषेधाज्ञा लगा दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने ठीक समय पर सही निर्णय लिया, अन्यथा 3000 हजार युवा अगर अपना आपा खो देते तो कानून व्यवस्था बनाने में बहुत बड़ी परेशानी हो सकती थी। सहारा प्रमुख ने कहा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमने शांति बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सहारा की वित्तीय सेवाएं कभी भी किसी चिट फंड व्यापार में सम्मलित नहीं थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!