AAP विधायक राखी बिड़लान बन सकती है दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष

Edited By ,Updated: 31 May, 2016 10:10 AM

aap mla rakhi birla

AAP से बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद राखी बिड़लान को दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

नई दिल्ली: AAP से बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद राखी बिड़लान को दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के नाम पर जल्द अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार में राखी बिड़लान मंत्री थीं। राखी का नाम कई विवादों से जुड़ चुका है।

उन्होंने 2013 के चुनाव में मंगोलपुरी से चार बार विधायक रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता राजकुमार चौहान को हराया था। वे दोबारा इसी सीट से विधायक चुनी गई हैं। भाजपा ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। गौरतलब है कि बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष खाली हुआ है। नगर निगम उपचुनाव में बंदना कुमारी के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई थी। इसके बाद उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!