पोते ने दादा के लिए बनाई ऐसी व्हील चेयर जो आवाज से होती है कंट्रोल

Edited By ,Updated: 27 Jun, 2016 12:14 AM

the voice control is a wheel chair

बोर्ड परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े को लेकर इन दिनों बिहार की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है।

पटना: बोर्ड परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े को लेकर इन दिनों बिहार की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है। ऐसा नहीं कि ऐसी घटनाएं सिर्फ बिहार में ही घटती है बल्कि अन्य राज्यों से भी ऐसी खबरें सुनने -देखने को मिलती हैं। बिहार इसलिए ज्यादा चर्चाओं में है क्योंकि इसे प्रतिभाओं का राज्य कहा जाता है। इस बात का इतिहास भी गवाह है कि वास्तव में बिहार शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था। नालंदा इसका प्रमुख केंद्र रहा है। हम इसी बिहार के एक हौनहार छात्र के अविष्कार के बारे में आपको बता रहे हैं जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

पटना के छात्र अनुराग प्रकाश ने अपने दादा के लिए एक ऐसी व्हील चेयर का निर्माण किया है, जो वॉयस से कंट्रोल होती है। दरअसल अनुराग प्रकाश पटना के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के फाइनल इयर के छात्र हैं। उन्होंने आवाज से कंट्रोल होने वाली एक व्हील चेयर बनाकर ना सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है।

आवाज से कंट्रोल होने वाली इस व्हील चेयर में मोटर, बैटरी, वॉयस प्रोसेसर और दूसरे डिवाइस लगे हुए हैं और इसे बनाने में 20 हजार रुपए का खर्च आता है। यह व्हील चेयर 80 किलो तक के वजन के व्यक्ति के लिए मददगार है।

अनुराग के दादा बुजुर्ग होने के कारण चल-फिर नहीं सकते हैं, इन सबके बावजूद वे अपना काम खुद से करना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रख कर अनुराग ने इस व्हील चेयर का निर्माण किया है।

अनुराग ने अपने इस अविष्कार के बारे में बताया कि वह स्टीफन हॉकिंग की व्हील चेयर से काफी प्रभावित हैं। उसी तकनीक का इस्तेमाल करके उसनेे इस व्हील चेयर का निर्माण किया है। यह चेयर आवाज को प्रोसेस करती है फिर प्रोग्राम के अनुसार माइको कंट्रोलर को निर्देश देती है। माइकोकंट्रोलर इस हिसाब से मोटर को कंट्रोल करते हुए परिचालन करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!