Edited By ,Updated: 30 Jun, 2016 04:24 PM
फगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को आत्मघाती हमला किया गया। यह हमला सेना की बस...
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को आत्मघाती हमला किया गया। यह हमला सेना की बस पर किया गया। आतंकियों के इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। बस पर किए गए इस आत्मघाती हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली है।
हमले के बाद चारों तरफ चीखों-पुकार मच गई। हमले की सूचना पाकर राहत कार्यों के लिए टीम मौके पर पहुंच गई। 40 लोगों की मौत के अलावा इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि लोगों ने दो धमाकों की आवाज सुनी। धमाकों के बाद चारों तरफ धुआं छा गया।