स्वामी ने रास में उठाना चाहा महात्मा गांधी की हत्या का मुद्दा

Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 05:48 PM

bjp subramanian swamy mahatma gandhi the congress pj kurien

भाजपा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा मुद्दा उठाना चाहा जिस पर उनके और कांग्रेस सदस्यों के बीच विवाद हो गया।

 नई दिल्ली: भाजपा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा मुद्दा उठाना चाहा जिस पर उनके और कांग्रेस सदस्यों के बीच विवाद हो गया।  शून्यकाल में स्वामी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बापू की हत्या से संबंधित ज्यादातर फाइलें राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखवाई हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ फाइलें उन्होंने पढ़ीं और उनमें कई अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं। यहां तक कि संसद सदस्यों ने एेसी टिप्पणियां की हैं और उच्चतम न्यायालय ने उनकी खिंचाई करते हुए उन्हें चेताया भी है। 

स्वामी ने कहा कि इस संबंध में सदन में चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कुछ मूल तथ्यों का जिक्र करना चाहते हैं जो अभिलेखागार में रखी फाइलें पढ़ते हुए उनके ध्यान में आए। इसी दौरान कांग्रेस सदस्यों ने आपत्ति जताई और आनंद शर्मा ने कुछ कहना चाहा लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा सकी। उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि स्वामी को उनका मुद्दा उठाने की अनुमति दी गई है। स्वामी ने आरोप लगाया कि शर्मा आसन पर सवाल उठा रहे हैं। कुरियन ने सदस्यों से कहा कि वह आपत्ति जताने से पहले स्वामी की बात सुन लें। 

उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी ने वही कहा है जो उच्चतम न्यायालय ने टिप्पणियां की हैं। स्वामी ने किसी का नाम नहीं लिया है।  इस पर स्वामी ने कहा ‘‘मैं महात्मा गांधी के अलावा किसी का नाम नहीं ले रहा हूं।’’  इस वाक्य के बाद स्वामी ने कहा ‘‘मैं किसी और गांधी का नाम नहीं ले रहा हूं।’’ इस पर सत्ता पक्ष से हंसी के और विपक्षी कांग्रेस की आेर से विरोध के स्वर उभरे।  स्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी को गोली मारे जाने के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उन्हें मारी गई गोलियों की संख्या को लेकर भी विवाद है। कुछ अखबारों की खबरों में कहा गया कि बापू को चार गोलियां लगीं और अभियोजन पक्ष ने कहा कि तीन गोलियां लगीं।  स्वामी अपनी बात पूरी नहीं कर पाए और इसी बीच शून्यकाल का समय समाप्त हो गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!