Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 06:17 PM
पांच अगस्त से ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड पोजीशन के.....
झांसी: पांच अगस्त से ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड पोजीशन के बेहतर और मजबूत खिलाडी के तौर पर चर्चित रहे तुषार खांडेकर को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। जानकारी मुताबिक चीफ कोच रोनॉल्ट अलटोमस के साथ तुषार खांडेकर भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच होंगे।
तुषार खांडेकर के नए रोल को लेकर झांसी के हॉकी प्रेमियों में गजब का उत्साह है। साल 2012 में हुई लन्दन ओलम्पिक में वे भारतीय टीम का हिस्सा थे। लन्दन ओलम्पिक टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाडी तुषार खांडेकर अब भारतीय हॉकी में नई भूमिका के साथब रियो के मैदान में उतरने जा रहे हैं।