स्वाति मालीवाल पर FIR दर्ज, बोली- रेप पीड़िता क्यों छिपाए अपनी पहचान?

Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 08:06 AM

delhi women commission swati maliwal

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल एक नए विवाद में फंस गई हैं। मालीवाल पर दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल एक नए विवाद में फंस गई हैं। मालीवाल पर दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा पर आरोप है कि उन्होंने बुराड़ी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पहचान का जिक्र अपने एक ट्वीट में किया है। पीड़िता की मौत के कुछ देर बाद उन्होंने कई ट्वीट किए थे। गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार को दम तोड़ दिया था। वहीं इस मामले में स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस पर बेबुनियाद FIR दर्ज करने का आरोप लगाया है।

मालीवाल ने लिखा कि दिल्ली महिला आयोग ने 14 साल की रेप पीड़िता के मामले में बुराड़ी पुलिस को नोटिस भेजा था। 2 दिन बाद पुलिस ने मुझ पर ही एफआईआर दर्ज कर दी। मेरी गलती बस ये थी की मैंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के मामले में दिल्ली पुलिस की नाकामी पर सवाल खड़े किए। स्वाति ने ट्वीट में लिखा 'मैं और मुद्दे उठाऊंगी, मैंने निर्भया के लिए लाठी खाई है, मेरा हर पल और कोई निर्भया न हो ये सुनिश्चित करने में लगता है, मैं आंदोलनकारी हूं और किसी FIR से नहीं डरती।

दिल्ली पुलिस के FIR के जवाब में स्वाति ने कहा कि उन्होंने पीड़िता का नाम उजागर नहीं किया है, जबकि पुलिस खुद दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। स्वाति ने रेप पीड़िता के नाम छुपाने पर भी सवाल उठाए, रेप पीड़ित को अपनी पहचान क्यों छिपानी चाहिए? क्या ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक रेपिस्ट खुद को छिपाए? क्या पीड़ित को इस बात से शर्मिंदा होना चाहिए की वो यातनाओं का शिकार हुई है? स्वाति मालीवाल का ये बयान एक बार फिर विवाद को जन्म दे सकता है। दरअसल निर्भया केस के दौरान भी रेप पीड़िता का नाम उजागर होना चाहिए या नहीं, इस मुद्दे पर बहस छिड़ चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!