Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 12:48 PM
भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यावसायिक हित का प्रबंधन करने वाली कंपनी रीति स्पोर्ट्स ने खेल...
नई दिल्ली: भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यावसायिक हित का प्रबंधन करने वाली कंपनी रीति स्पोर्ट्स ने खेल सामान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी स्पार्टन के साथ साझेदारी की है।
रीति स्पोर्ट्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरूण पांडे ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिए यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘रीति स्पोर्ट्स और महेंद्र सिंह धोनी ने स्पार्टन के साथ हाथ मिलाए हैं। सभी पक्ष लंबी चर्चा के बाद साझेदारी को लेकर रोमांचित हैं और नई उंचाईयां हासिल करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।’’