कृषि मंत्री ने पुरस्कार के लिए चुने गए किसानों की जानकारी नहीं रखने के लिए अधिकारियों को लताड़ा

Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 01:31 PM

radha mohan singh farmer

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देसी फसल किस्मों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों की जानकारी नहीं रखने के ...

नई दिल्ली: कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देसी फसल किस्मों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों की जानकारी नहीं रखने के लिए अपने मंत्रालय के अधिकारियों की खिंचाई की।

आंध्र प्रदेश के मेडक जिले के किसान जग्गम्मा से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा कि इस किसान ने एक बीज बैंक की स्थापना की है और दूरदराज के क्षेत्र में 70 किस्मों को संरक्षित किया है।

उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उनके मंत्रालय के अधिकारियों ने इस किसान की खोज खबर नहीं रखी।  यहां पौध जिनोम बचावकर्ता अवार्ड देते हुए सिंह ने कहा,  'ये खबर आज प्रकाशित हुई है। मुझे नहीं लगता कि आपको इसकी जानकारी है। मैं आपकी सूचना के लिए आपको पढ़कर बताउंगा।'

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें मीडिया में प्रकाशित विकासक्रम के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा,  'जब आप अधिकारीगण जग्गम्मा जैसे लोगों की कहानियों से अनभिज्ञ हैं, तो आप कार्रवाई क्या करेंगे?'  सिंह ने अधिकारियों से चुस्ती के साथ तेजी से काम करने को कहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!