Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 04:22 PM
उत्तर पद्रेश के बरेली शहर में एक मां की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है।
लखनऊः उत्तर पद्रेश के बरेली शहर में एक मां की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां की रहने वाली एक महिला बच्चे के पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद बड़ी ही बेरहमी से मासूम की पिटाई करती थी।
एक दिन पड़ोसियों ने बच्चे के पिता काे बताया कि जब वह ड्यूटी पर चले जाते हैं, ताे उनके घर से बच्चे के रोने की आवाज आती है। इसके बाद पिता ने घर में सीवीटीवी कैमरा लगवा दिया। सीसीटीवी कैमरे में जाे सच सामने अाया, उसने पिता काे हिला कर रखा दिया। बच्चे को पीटने के आरोप में पति ने महिला के खिलाफ पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि महिला ने पहले से ही अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।