US प्रेसिडेंशियल की पहली डिबेट में HILLARY विजेता, Trump चित्त

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 11:40 AM

hillary wins over trump in first presidential debate

अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनावों से पहले डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली जोरदार...

हैम्पस्टीड(अमरीका):अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनावों से पहले डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली जोरदार बहस हुई। दर्शकों के बीच करवाई गई रायशुमारी में हिलेरी इस बहस की विजेता बनकर उभरीं जबकि ट्रम्प चारों खाने चित्त हो गए। 


90 मिनट चली बहस में दोनों के बीच हुई तीखी तकरार
हिलेरी क्लिंटन ने अपने विचारों को ट्रम्प की तुलना में ज्यादा स्पष्टता से रखा और मुद्दों की समझ के मामले में वह ट्रम्प से 2-1 के अंतर से आगे रहीं। सी.एन.एन.-ओ.आर.सी. के सर्वेक्षण के अनुसार 62 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी को पसंद किया जबकि डोनाल्ड ट्रम्प को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। इस बहस के दौरान दोनों ओर से निजी हमले भी बोले गए। 90 मिनट तक चली बहस के दौरान दोनों नेताओं में करोड़ों अमरीकी मतदाताओं के समक्ष नौकरियों, करों और आतंकवाद के मुद्दों पर तीखी तकरार हुई तथा इस दौरान हिलेरी ने ट्रम्प को बचाव की मुद्रा में आने को मजबूर कर दिया।हिलेरी ने ट्रम्प को टैक्स मामलों, नस्लभेद और विवादित कमेंट्स के मुद्दों पर भी घेरा। 


इन मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर साधा गया निशाना 
ट्रम्प ने कहा, हिलेरी में राष्ट्रपति बनने की क्षमता नहीं है। हिलेरी क्लिंटन ने नस्ल एवं महिलाओं को लेकर पूर्व में की गई ट्रम्प की टिप्पणियों को लेकर भी उन्हें नहीं बख्शा।हिलेरी ने कहा, जो शख्स अब तक महिलाओं को सुअर, कुत्ता और मूर्ख कहते रहे हैं, आज वो कह रहे हैं कि एक महिला में राष्ट्रपति बनने की क्षमता नहीं है। उन्होंने ट्रम्प के टैक्स मुद्दे को भी उछाला। इस पर ट्रम्प ने कहा कि यदि हिलेरी अपने उन 33,000 ई-मेलों को जारी कर देती हैं जो उन्होंने ओबामा प्रशासन के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री पद का कार्यभार संभालने के दौरान डिलीट किए थे तो वह भी अपने टैक्स रिटर्न जारी कर देंगे। 


बहस की मुख्य बातें
- ट्रम्प ने हाल में निमोनिया से उबरी हिलेरी क्लिंटन के दमखम पर प्रश्न खड़े किए इसके जवाब में हिलेरी ने कहा कि विदेश मंत्री रहने के दौरान उन्होंने 112 मुल्कों की यात्रा की थी।

- हिलेरी ने डोनाल्ड ट्रम्प को नस्लवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ नस्ली टिप्पणी की। इससे ओबामा बहुत परेशान हुए थे।

- ट्रम्प ने सक्रिय राजनीति में हिलेरी क्लिंटन के अनुभव की दलील को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी को अमरीका 4 साल और नहीं ढो सकता है।

- ट्रम्प ने आई.एस. से निपटने को लेकर हिलेरी के पास पुख्ता योजना नहीं होने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि ओबामा और हिलेरी ने ईराक से जिस तरह वापसी का फैसला लिया उससे वहां आई.एस. अस्तित्व में आया।

- हिलेरी ने पलटवार करते हुए बताया कि आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। उनके ऑनलाइन प्रचार तंत्र को तोड़ने का काम प्रगति पर है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!