पत्नी ने दिया धाेखा, ताे सुसाइड नोट में लिख दी 'असफल लव स्टोरी'!

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 04:33 PM

bihar wife has affair husband commit suicide in patna

बिहार के पटना शहर में एक शख्स ने अपनी नई नवेली पत्नी के अफेयर की बात पता चलने पर खुदकुशी कर ली।

पटनाः बिहार के पटना शहर में एक शख्स ने अपनी नई नवेली पत्नी के अफेयर की बात पता चलने पर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी असफल लव स्टोरी का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि युवक पढ़ाई करता है और उसने घरवालों को बिना बताए शादी कर ली थी। लेकिन बाद में लड़की का किसी और से अफेयर हो गया। रोहतास के बारुण के रहने वाले कुलदीप रंजीत प्रसाद का शव पंखे से लटका मिला था। 

दूसरे लड़के से था अफेयर
कुलदीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह पटना के ही एक लड़की से प्यार करता था। उससे शादी भी कर चुका था। हालांकि शादी की सूचना घरवालों को नहीं थी। लेकिन वह मेरे प्यार को समझ नहीं सकी और दूसरे लड़के से उसका अफेयर हो गया। इसमें मेरे दोस्तों और मेरे घरवालों का कोई दोष नहीं है। कुलदीप चार भाइयों में सबसे छोटा था। बाकी के तीन भाई रोहतास में ही रहते हैं। 

पुलिस काे हत्या का शक
कुलदीप के बड़े भाई जयंत कुमार रौशन के बयान पर कदमकुआं थाने में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने माना है कि उनके बेटे ने सुसाइड किया है। वहीं, साक्ष्य घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। कुलदीप ने गमछे से फंदा लगाया था। वहीं एक गमछे से उसका हाथ बंधा हुआ था। बेड के ऊपर कुर्सी और कुर्सी के ऊपर तीन चार कंबल रखे थे। फांसी लगने के बाद कुर्सी गिरी नहीं। फॉरेंसिक सूत्रों के अनुसार, पहले लड़के की हत्या की गई और फिर शव को लटकाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!