हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल आई आगे

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 04:29 PM

michelle obama appears in a hillary tv ad

अमरीका में राष्ट्रपति पद की डैमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की व्हाइट हाऊस के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते हुए अमरीका की प्रथम महिला...

वॉशिंगटन: अमरीका में राष्ट्रपति पद की डैमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की व्हाइट हाऊस के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते हुए अमरीका की प्रथम महिला मिशेल आेबामा उनके प्रचार अभियान के एक नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आ रही हैं।  इस 30 सेकेंड के विज्ञापन में वे कह रही हैं,‘‘हम जो भी कुछ करते हैं हमारे बच्चे उसे देखते हैं।और जिस किसी को भी हम राष्ट्रपति के पद के लिए चुनेंगे उसके पास आने वाले वर्षों में हमारे जीवन की दिशा तय करने की ताकत होगी।

हिलेरी ने अपने पूरे करियर में हमारे बच्चों की खातिर लोगों का एकजुट करने का काम किया है क्योंकि उनका मानना है कि हर बच्चे को सफलता हासिल करने का मौका मिलना चाहिए।’’इसमें मिशेल आगे कहती हैं,‘‘हिलेरी एेसी राष्ट्रपति हो सकती हैं जिनसे हमारे बच्चे उम्मीद रख सकते हैं, एेसी राष्ट्रपति जो हमारे बच्चों में विश्वास रखती हैं और जो हर दिन उनके लिए लड़ सकती हैं। इसलिए मैं उनमें विश्वास रखती हूं।’’हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल का यह पहला टीवी विज्ञापन है। पिछले ही हफ्ते प्रचार अभियान की आेर से मिशेल का एक रेडियो विज्ञापन जारी किया गया था जो फिलहाल फ्लोरिडा, उत्तरी केरोलीना, आेहायो और पेंसिल्वेनिया में प्रसारित हो रहा है। मिशेल बुधवार को हिलेरी के लिए पिट्सबर्ग और फिलाडेल्फिया में प्रचार करेंगी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!