820 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुंबई देश की सबसे अमीर शहर में शामिल

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 07:09 PM

mumbai wealthiest city in india with total wealth of 820 billion dollar

देश की वित्तीय राजधानी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है

नई दिल्ली: देश की वित्तीय राजधानी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बैंगलूर का स्थान है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जहां दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति हैं वहीं बैंगलूर 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 7,500 करोड़पति और 8 अरबपति हैं। कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास हैं।   

देश में हैं कुल 95 अरबपति
रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रूचि) शामिल है जिसमें से बकाए को घटाया गया है। रिपोर्ट में सरकारी कोष को आंकड़े से अलग रखा गया है।  रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर (जून 2016 तक) आंकी गई है। देश में कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं। देश में अन्य उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चडीगढ़, जयपुर तथा वडोदरा शामिल हैं।

यह भी हैं लिस्ट में
रिपोर्ट के अनुसार अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य तथा मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है। करोड़पति या उच्च नैटवर्थ वाले लोगों में वे शामिल हैं जिनके पास शुद्ध रूप से संपत्ति 10 लाख डॉलर या उससे अधिक है। अरबपति से आशय एेसे व्यक्ति से हैं जिनके पास शुद्ध संपत्ति एक अरब डॉलर या उससे अधिक है। अन्य धनवान शहरों में हैदराबाद (310 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,200 करोड़पति, 7 अरबपति) कोलकाता (290 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,600 करोड़पति और 10 अरबपति), पुणे (180 अरब डॉलर के साथ 3,900 करोड़पति और 5 अरबपति), चेन्नई (150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 6,200 करोड़पति और 4 अरबपति) और गुडग़ांव (110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 3,600 करोड़पति के साथ 2 अरबपति) शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!