कप्तान धोनी ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों का तोड़ा रिकार्ड

Edited By ,Updated: 23 Oct, 2016 10:06 PM

captain dhoni made history breaking the record of many legends

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय और आेवरआल...

मोहाली: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय और आेवरआल तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान मिशेल सैंटनर पर छक्का जड़कर अपनी रन संख्या 26 पर पहुंचाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें इस मैच से पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल 22 रन की दरकार थी।  

धोनी अब दुनिया के उन 17 बल्लेबाजों में शामिल हो गये हैं जिन्होंने वनडे में 9000 से अधिक रन बनाये हैं। भारत की तरफ से उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर 18,426 रन, सौरव गांगुली 11,363 रन, राहुल द्रविड़ 10,889 रन और मोहम्मद अजहरूद्दीन 9378 रन ने हासिल की। वह श्रीलंका के कुमार संगकारा विकेटकीपर के रूप में 13,341 रन और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट विकेटकीपर के रूप में 9410 रन के बाद वनडे में 9000 रन पूरे करने वाले तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। यही नहीं धोनी 9000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अकेले एेसे बल्लेबाज हैं जिनका औसत 50 से अधिक है।  

धोनी ने भारत के अलावा तीन मैच एशिया एकादश की तरफ से अफ्रीका एकादश के खिलाफ भी खेले जिनमें उन्होंने 174 रन बनाये। उन्होंने चार देशों श्रीलंका 2066, आस्ट्रेलिया 1255, इंग्लैंड 1260 और पाकिस्तान 1226 के खिलाफ 1000 या इससे अधिक रन बनाये हैं। वह कप्तान के रूप में 6500 से अधिक रन बना चुके हैं और इस रिकार्ड में आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 8497 रन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के 195 छक्कों के भारतीय रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। धोनी ने 90 टेस्ट मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!