55 साल बाद विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत INS विराट रिटायर

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 08:40 AM

aircraft carrier ins virat retired

आईएनएस विराट पांच दशकों से भारतीय नेवी को अपनी सेवाएं दे चुका है। रविवार को उसे कोची से भव्य विदाई की गई, इस विमानवाहक पोत को सेवाओं से मुक्त करने के लिए मुंबई रवाना किया गया।

कोची: आईएनएस विराट पांच दशकों से भारतीय नेवी को अपनी सेवाएं दे चुका है। रविवार को  उसे कोची से भव्य विदाई की गई. इस विमानवाहक पोत को सेवाओं से मुक्त करने के लिए मुंबई रवाना किया गया। नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक इस पोत को तीन कर्षण नौकाओं से बांधकर विदाई समारोह के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

विमानवाहक पोत की अंतिम यात्रा के शुरू होते वक्त दक्षिण नौसैन्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी के नेतृत्व में नौसेना के अधिकारियों ने कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के एर्नाकुलम व्हार्फ में विमानवाहक पोत को विदाई दी। INS विराट को 55 साल सेवा में रहने के बाद इस साल के अंत में सेवामुक्त किया जाना है। इस सेवाकाल में रॉयल नेवी (ब्रिटिश नौसेना) के साथ 27 साल भी शामिल है। नौसेना ने आईएनएस विराट को आंध्र प्रदेश सरकार को सौंपने पर सहमति जताई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!