कुछ हटकर है इनकी Love स्टोरी

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 04:19 PM

love story

आज तक आपने दुनिया की कई लव स्टोरीज के बारे में सुना होगा।

ब्राजीलःआज तक आपने दुनिया की कई लव स्टोरीज के बारे में सुना होगा। हम आपको जिस कपल के बारे में बता रहे हैं, उनकी लव स्टोरी बाकी सबसे हटकर है। दुनिया के सबसे छोटे कपल ने 8 साल डेट करने के बाद अब जाकर शादी की है। 

ब्राजील के रहने 30 साल के पाउलो गेब्रियल बर्रोस और उनकी 27 साल की गर्लफ्रेंड कट्यूसिया ने फाइनली शादी कर ली। दोनों 8 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की हाइट मिलाकर 3 फीट होती है। यह दोनों 10 साल पहले सोशल मीडिया पर मिले थे। पहले कट्यूसिया को गेब्रियल काफी इरिटेटिंग लगे थे।

यहां तक की उन्होंने गेब्रियल को डेढ़ साल के लिए ब्लॉक भी कर दिया था। किस्मत में दोनों का मिलना लिखा था। उनकी शादी की फोटोज और उनकी लव स्टोरी इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं। गेब्रियल को कट्यूसिया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि उन्हें  प्यार पाने के लिए 2 साल इंतजार करना पड़ा।  रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों ने साथ मिलकर हर मुश्किल जा सामना किया। अब जाकर दोनों ने शादी की है। आगे, दोनों अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!