Edited By ,Updated: 10 Dec, 2016 12:56 PM
भारत और इंगलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टैस्ट मुकाबले के तीसरे दिन आज भारतीय ओपनर मुरली विजय...
नई दिल्ली: भारत और इंगलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टैस्ट मुकाबले के तीसरे दिन आज भारतीय ओपनर मुरली विजय ने अपना 8वां टैस्ट शतक पूरा कर लिया है। इस शतक के साथ ही वानखेड़े के मैदान पर शतकों का एक बड़ा रिकॉर्ड मुरली विजय ने अपने नाम कर लिया हैं।
स्टेडियम में गूंजी तालियां
इस शतक के बाद पूरे स्टेडियम में खुशी का महौल देखने को मिला और स्टेडियम तालियों और सचिन के फैंस सुधीर के शंख के साथ गूंज उठा था। मुरली विजय भी इस कारनामे के लिए अपने आप को थपथपा रहे थे और तो और पूरी इंडिया टीम ने खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ाया।
सहवाग और गावस्कर ने भी किया था ऐसा कारनामा
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 16 साल बाद 2002 में इस मैदान पर शतक लगाया था जबकि विजय ने अब 14 साल बाद ये कारनामा किया है और सहवाग से पहले 1986 में आखिरी बार शतक लगाया था जिसके साथ उनके नाम इस मैदान पर 5 शतक शामिल हो गए। मुरली विजय ने भारत के लिए 45 टैस्ट मुकाबलों में 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं।