Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 01:15 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म ''मोदी का गांव'' प्रदर्शन को तैयार है। निर्माता सुरेश झा बताते हैं कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह उनकी कार्यशैली को गौर से देखते आ रहे हैं।
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म 'मोदी का गांव' प्रदर्शन को तैयार है। निर्माता सुरेश झा बताते हैं कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह उनकी कार्यशैली को गौर से देखते आ रहे हैं। वह 24 घंटे काम करने वाले व्यक्ति हैं। देश के प्रति उनके समर्पण को देखकर ही लगा कि इस महापुरुष पर कुछ किया जाना चाहिए। इसलिए अपनी स्वर्णिम ग्लोबल प्रोडक्शन कंपनी के तहत यह फिल्म बनाई। फिल्म में मोदी की भूमिका उनके प्रतिरूप कहे जाने वाले विकास महांते ने निभाई है।
निर्देशन तुषार गोयल ने किया है। विकास महांते पेशे से उद्योगपति हैं और उनकी शक्ल मोदी से हू-ब-हू मिलती है। 2014 के लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले वह गांधीनगर जाकर तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से मिले थे। तब मोदी उन्हें ऊपर से नीचे तक देखकर बहुत हंसे थे। साथ ही उन्हें भाजपा के लिए काम करने का न्योता भी दिया था।