जापानी गुडिय़ा का भारतीय पर आया दिल, हिन्दू रीती-रिवाज से रचाई शादी

Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 03:01 PM

japanese gudiyha heart of the indian came on

जापान से छत्तीसगढ़ के जशपुर आकर एक जापानी परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदुस्तानी लड़के से करा दी।

छत्तीसगढ़ : जापान से छत्तीसगढ़ के जशपुर आकर एक जापानी परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदुस्तानी लड़के से करा दी। जशपुर के जैन धर्मशाला में जापानी दुल्हन और जशपुरिया दुल्हे ने हिन्दू रीती रिवाज से ब्याह रचाया। इस विवाह से दुल्हन के परिजन जहां खूब प्रभावित हुए वहीं दुल्हन के साथ आए परिजन भारतीय संस्कृति देखकर भाव विभोर हैं। जिले में इस विवाह को लेकर खूब चर्चा है और इस विवाह को 2 दिलों ही नहीं बल्कि 2 देशों के संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।


एक साल पहले हुआ था प्यार
जशपुर के अंशुमन गुप्ता और जापान की मियाक हिंदु रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध गए देशी अंदाज में दुल्हा और दुल्हन के परिजनों सहित सभी खूब झूमे। विवाह में विशेषकर दुल्हन पक्ष के लिए हर रस्म रोचक रही। अंशुमन गुप्ता उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 5 सालों से जापान में ईवेलुसन कंपनी में वाइस परेसिडैंट के रूप में कार्यरत हैं। उनकी ब्रांच संघाई में है। दुल्हन मियाक भी उसी कंपनी में कंसलटेंट मैनेजर के रूप में कार्य करती है। विवाह बंधन में बंधे दोनों दुल्हा-दुल्हन बताते हैं कि एक साल पहले दोनों में प्यार हुआ। एक दूसरे की व्यवहार कुशलता ने ही दोनों को आकर्षित किया।

परिवारवालों को राजी करना था चुनौती
वहीं अंशुमन से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकर मियाक भी काफी प्रभावित हुई। फिर दोनों ने विवाह करने का निर्णय ले लिया। विवाह बंधन में बंधने के लिए इस जोड़े को करीब एक साल मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ने कभी हार नहीं मानी। अंशुमन को जहां परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपनी माता और परिवार की सबसे बड़ी सदस्य दादी शांति देवी का दिल जीतना था, वहीं मियाक को अपने माता-पिता को इस विवाह के लिए राजी करना भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। अंत में दोनों ने अपने परिवार को इस विवाह के लिए राजी कर लिया और अब दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!