Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 05:24 PM
एयर इंडिया ने अपने 57 क्रू मेंबर्स, जिनमें ज्यादातर एयर होस्टेस शामिल हैं को ज्यादा वजन होने की वजह से ग्राउंड ड्यूटी पर लगा दिया है।
नई दिल्ली : एयर इंडिया ने अपने 57 क्रू मेंबर्स, जिनमें ज्यादातर एयर होस्टेस शामिल हैं को ज्यादा वजन होने की वजह से ग्राउंड ड्यूटी पर लगा दिया है। अगर ये क्रू मेंबर्स अपना वजन नहीं घटाएंगे, इन्हें ग्राउंड ड्यूटी पर परमानेंट कर दिया जाएगा। एक सीनियर एयर इंडिया अधिकारी के अनुसार इन क्रू मेंबर्स का वजन नियमों से ज्यादा था। इन्हें अपना वजन कम करने के लिए कहा गया था। लेकिन जब वे अपना वजन कम नहीं कर सके तो पिछले महीने उन्हें ग्राउंड ड्यूटी पर लगा दिया गया। ग्राउंड ड्यूटी लगने पर हर महीने मिलने वाला 35 से 50 हजार रुपए फ्लाइट भत्ता बंद कर दिया जाता है।
ज्यादा वजन वाले क्रू मेंबर्स को 6 महीने के लिए अस्थाई तौर पर अनफिट करार दिया गया है। अगर वे नियमों के हिसाब से अपने शरीर को 18 महीने में नहीं ढाल पाते हैं तो उन्हें स्थाई तौर पर अनफिट करार दिया जाएगा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने करीब 2 साल पहले केबिन क्रू के वजन, नजर और सुनने की क्षमता को लेकर कड़े नियम बनाए थे।