कश्मीर में तापमान माइन्स से नीचे

Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 11:30 PM

minus tempreature in kashmir

कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

श्रीनगर : कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।


मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13 .8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


अधिकारी के अनुसार कि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!