विराट कोहली ने देश के खिलाडिय़ों को दी ये 'खास' सलाह

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 10:05 AM

virat kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  देश के खिलाडिय़ों से अपने सपनों पर पूरा विश्वास करने और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी..

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  देश के खिलाडिय़ों से अपने सपनों पर पूरा विश्वास करने और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।  

कोहली ने 49वीं अखिल भारतीय केंद्रीय राजस्व खेल प्रतियोगिता 2016-17 के समापन समारोह में कहा कि अगर मेरे शब्द कुछ मदद कर सकते हैं तो मैं हर खिलाड़ी और यहां मौजूद हर व्यक्ति से यही कहना चाहूंगा कि यदि आप विश्वास कर सकते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मैं इस स्लोगन को जीता हूं। मैं अपनी जिंदगी का हर दिन इस अहसास के साथ जीता हूं और आप क्या हासिल कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है और आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि अगर आप इसके बारे में सोचते हो और खुद पर भरोसा रखते हो कि आप इसके हासिल कर सकते हो। कोहली ने महिला पहलवान बबिता और गीता फोगाट की भी तारीफ की।  उन्होंने कहा कि हाल में दो बहनों की कहानी देखी। दिल छूने वाली। 6 बहनें लेकिन आप दोनों ने देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!