जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 01:13 PM

spicejet emerges india  s most punctual airline with highest otp

भारतीय विमानन उद्योग के लिए वर्ष की शुरूआत धमाकेदार रही है। पहले ही महीने में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 25.13 प्रतिशत बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 95.79 लाख पर पहुंच गई।

नई दिल्लीः भारतीय विमानन उद्योग के लिए वर्ष की शुरूआत धमाकेदार रही है। पहले ही महीने में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 25.13 प्रतिशत बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड 95.79 लाख पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी में देश में हवाई यात्रियों की संख्या 76.55 लाख रही थी जबकि इस साल जनवरी में यह 95.79 लाख रही। इस प्रकार यह 25.13 प्रतिशत बढ़ी है। साथ ही यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर भी है। यह लगातार दूसरा महीना है जब घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्या 95 लाख के पार रही है। इससे पहले दिसंबर 2016 में यह 95.52 लाख रही थी।  

यात्रियों की संख्या के मामले में 39.80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडिगो शीर्ष पर कायम है। जनवरी में 38.09 लाख घरेलू यात्रियों ने यात्रा के लिए इस एयरलाइंस को चुना। जेट एयरवेज 14.84 लाख (15.5 प्रतिशत), एयर इंडिया 13.50 लाख (14.1 प्रतिशत) तथा स्पाइस जेट 12.29 लाख (12.8 प्रतिशत) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। 

सबसे ज्यादा भरी सीटों के साथ उड़ान भरने के मामले में स्पाइसजेट एक बार फिर शीर्ष पर रही। उसकी 93.6 सीटें जनवरी में भरी रहीं। इस मामले में 90.8 प्रतिशत के साथ गो एयर दूसरे तथा 90 प्रतिशत के साथ इंडिगो तीसरे स्थान पर रही। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की 81.4 प्रतिशत सीटें भरी रहीं। पिछले लगातार दो साल से देश का विमानन उद्योग 20 प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में घरेलू मार्गों पर यात्रियों की संख्या 23.18 प्रतिशत बढ़कर 9 करोड़ 98 लाख 88 हजार पर पहुंच गई। यह किसी भी एक साल में देश में हवाई यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2015 में यात्रियों की संख्या 20.34 प्रतिशत बढ़ी थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!