Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 12:36 PM
दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानीमानी अभिनेत्री के कथित उत्पीड़न के आरोप में करीब सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री की कार के चालक को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया।
कोच्चि: दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानीमानी अभिनेत्री के कथित उत्पीड़न के आरोप में करीब सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री की कार के चालक को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले, पिछली रात को डबिंग के लिए त्रिशूर से कोच्चि की यात्रा के दौरान उन्होंने जो सहा उसकी शिकायत की थी। शुक्रवार रात को अभिनेत्री की कार में कुछ लोग घुस गए थे और कार का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।
उन्होंने दो घंटे तक उनका कथित उत्पीड़न किया। फिर वे यहां एक व्यस्त इलाके में भाग गए। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उचित सत्यापन के बाद ही हम घटना में उनकी भूमिका के बारे में बात कर पाएंगे। पीड़ित अभिनेत्री साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं और तेलगु, तमिल और कन्नड़ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वारदात केरल के कोच्चि की है।