Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 06:35 PM
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने के लिए आतंकी संगठन ISIS को पूरी तरह से नष्ट करने की शपथ ली...
वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने के लिए आतंकी संगठन ISIS को पूरी तरह से नष्ट करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमरीकी सेना का पुनिर्माण करेंगे। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक महीने बाद फ्लोरिटा में आयोजित एक रैली के दौरान ट्रंप ने ये बात कही।
ट्रंप ने कहा, 'हमने हजारो हजार लोगों को अपने देश में आने की अनुमति दी है।
इन लोगों की जांच करने का कोई तरीका नहीं है। कोई दस्तावेजीकरण नहीं है। कुछ भी नहीं है।' ट्रंप ने यहां मुस्लिम देशों के लिए वीजा प्रतिबंध लगने की अनिवार्यता की तरफ भी इशारा किया। इसके साथ उन्होंने कहा,'शांति की बजाय हमने ऐसे युद्ध देखे जिनका कभी अंत नहीं हुआ। ऐसा संघर्ष जो समाप्त होते नहीं दिखे। हम जीतने के लिए नहीं लड़ते। हम राजनीतिक रूप से सही युद्ध लड़ते हैं। हम अब नहीं जीतते। हम व्यापार में किसी क्षमता में नहीं जीतते। बहरहाल, हम एक बार फिर से जीतना शुरू करने जा रहे हैं।