Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 08:23 PM
17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्में भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 6 भाई-बहन हैं
नई दिल्लीः 17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्में भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 6 भाई-बहन हैं, जिनमें से मोदी तीसरे नंबर पर हैं। मोदी की आज दुनिया जितनी फैन है उतने ही अलग वे बचपन से रहे हैं। जानिए उनके बचपन से जुड़ी कुछ खास बातेंः-
1) मगरमच्छ के चंगुल से बचे
मोदी जब छोटे थे तो वे गुजरात के शार्मिष्ठा झील में अक्सर खेलने जाया करते थे। उन्हें पता नहीं था कि उस झील में मगरमच्छ काफी संख्या में हैं। एक बार एक मगरमच्छ ने खेलते हुए मोदी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आईं थीं, परंतु वे उसके चंगुल से बच निकले थे।
2) सुबह उठने की आदत
मोदी को बचपन से ही सुबह उठना पसंद है। चाहे कोई भी मौसम हो, वो सुबह 5 से 5:30 के बीच उठ जाते हैं।
3) मां-पिता की मदद
मोदी के पिता वादनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे. मोदी को जब भी पढ़ाई से समय मिलता था तो वे अपने पिता की मदद करने दुकान पर पहुंच जाया करते थे।
4) कविताएं लिखने का खाैक
मोदी को बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक है। उन्होंने गुजराती में कई कविताएं लिखी हैं।
5) नाटक करना पसंद
मोदी को स्कूल के दिनों में नाटक करना खूब पसंद था। वे टीनेजर अवस्था में लोगों की मदद करने के लिए भी नाटकों में हिस्सा लिया करते थे।
6) सन्यासी से हुए प्रभावित
मोदी जब छोटे थे तो एक दिन वे एक सन्यासी से मिले और उनसे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने युवावस्था में सन्यासी बनकर काफी भ्रमण किया।
7) देशभक्ति की भावना
मोदी ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान रेलवे स्टेशनों पर जाकर सैनिकों की मदद की। उन्होंने 1967 में गुजरात में बाढ़ पीडि़तों की भी काफी मदद की थी। देश के लिए वे कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।