Edited By ,Updated: 25 May, 2017 03:42 PM
राज्य के मुख्य सचिव बी बी व्यास ने नई दिल्ली में बुधवार को पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के हालात, कानून एवं व्यवस्था व प्रशासन से संबंधित विषयों के बारे में बातचीत की।
कश्मीर : राज्य के मुख्य सचिव बी बी व्यास ने नई दिल्ली में बुधवार को पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के हालात, कानून एवं व्यवस्था व प्रशासन से संबंधित विषयों के बारे में बातचीत की। व्यास ने अगले महीनें से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के सम्बंध में प्रबंध की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
इस बैठक में व्यास से एलओसी पर पाक की गोलाबारी के चलते सीमांत इलाकों की स्थिति व लोगों के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली गई। सिंह ने लोगों की सुरक्षा के अलावा सभी तरह की बुनियादी सेवाएं मुहैया करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे लोगों पर नियंत्रण चाहती हैं जो हालात को ठीक नहीं होने देते और युवाओं को भटकाने का काम करते है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व व्यास ने श्री अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से भी मुलाकात की थी।