"गांधी का चंपारण सत्याग्रह 100 साल बाद सजीव हुआ "

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 May, 2017 05:32 PM

gandhi s champaran satyagraha survived 100 years later

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री एवं समाजसेवी तारा गांधी ने बापू के चंपारण सत्याग्रह के शतादी वर्ष पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रमों के लिए .....

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री एवं समाजसेवी तारा गांधी ने बापू के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस आयोजन को देखकर ऐसा लगा कि 100 साल बाद यह सत्याग्रह फिर से सजीव को गया है।

सुश्री गांधी ने नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि महात्मा गांधी के चंपारण के शताब्दी वर्ष को लेकर राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 10 और 11 अप्रैल को विशिष्ट एवं विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां एक अति प्रेरित और उल्लासित वातावरण था, जो एक महाउत्सव और लोकतांत्रिकता का अपूर्व अनुष्ठान प्रतीत हो रहा था।

इस राष्ट्रीय विमर्श 2017-18 में विद्वतजनों के विचारों को उपस्थित श्रोताओं ने बौद्धिक और आत्मिक स्तर पर सुना, समझा और ग्रहण किया। अन्याय के विरोध में सत्य और अङ्क्षहसा के लिए इसमें व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर संकल्प अभिव्यक्त था। उन्होंने कहा कि इस वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गांधी का चंपारण सत्याग्रह 100 साल बाद जैसे सजीव हो गया हो।

इस पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है, बिहार सरकार द्वारा चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के आयोजन के संबंध में आपके द्वारा प्रकट की गई भावना का स्वागत है। शुभकामना संप्रेषित करने के लिए धन्यवाद। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए मेरी मंगलकामनाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!