इस शख्स के नाम से जाना जाएगा देश का सबसे लंबा पुल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 02:28 PM
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने असम का दौरा कर नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल ‘ढोला सादिया’ का उदघाटन किया।
तिनसुकिया: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने असम का दौरा कर नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल ‘ढोला सादिया’ का उदघाटन किया। तिनसुकिया में मोदी ने कहा कि असम के लोग पिछले पांच दशक से इस पुल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर वाजपेयी सरकार सत्ता में रहती तो इस पुल का निर्माण 10 साल पहले ही हो गया होता। इस दौरान पीएम ने ऐलान किया कि आज से इस पुल को असम के महान गायक भूपेन हजारिका के नाम से जाना जाएगा।
महान गायक थे भूपेन हजारिका
वर्ष 1992 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण से नवाजे गए उन्हे लोग भूपेन दा के नाम से जानते हैं। वह देश के ऐसे विलक्षणकलाकार थे, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्होंने असमिया की दूसरी फिल्म इंद्रमालती के लिए वर्ष 1939 में 12 साल की उम्र में काम किया था। साल 2011 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था।