Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 02:47 PM
रूस ने कहा है कि वह अब सीरिया में अमरीकी गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों को अपना निशाना बनाएगा...
मॉस्कोः रूस ने कहा है कि वह अब सीरिया में अमरीकी गठबंधन सेना के लड़ाकू विमानों को अपना निशाना बनाएगा। रविवार को अमरीका ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की फौज के एक लड़ाकू विमान पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया था।
अमरीका जहां SDF के साथ मिलकर सीरिया में ISIS के खिलाफ लड़ रहा है, वहीं रूस यहां चल रहे गृह युद्ध में असद सरकार की सैन्य मदद कर रहा है। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि इस नए घटनाक्रम के बाद अमरीका और रूस के बीच तनाव और बढ़ सकता है।