Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 09:18 AM
आज 21 जून बुधवार को भगवान शिव के निमित्त रखा जाने वाला प्रदोष व्रत है। शास्त्र कहते हैं, इस व्रत को करने से दो गायों को दान देने के
आज 21 जून बुधवार को भगवान शिव के निमित्त रखा जाने वाला प्रदोष व्रत है। शास्त्र कहते हैं, इस व्रत को करने से दो गायों को दान देने के समान पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ शनि का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। विद्वान मानते हैं, जिस व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा हो जाए उस पर शनि सदा अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। जो व्यक्ति भगवान शिव को खुश कर लेता है उसकी कुंडली में शनि दशा से संबंधित सभी दोषों का नाश हो जाता है। माना जाता है कि शनि देव भोले बाबा के आदेशानुसार प्राणियों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का दंड देते हैं। आज शिवलिंग और शनिदेव पर कुछ खास सामान अर्पित करने से उपासक की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।
चावल- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
तिल- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से पाप का नाश होता है।
जौ- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
गेंहू- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से संतान के सुखों में वृद्धि होती है।
मूंग- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से मानसिक सुख मिलते हैं तथा बुद्धि तीव्र होती है।
उड़द- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से मुकदमों में जीत मिलती है।
राई- शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पित करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।
ध्यान रखें- इन सभी अनाजों को शिवलिंग और शनिदेव पर अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देना चाहिए।