Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 03:15 PM
GATE एक एेसी परीक्षा हैं जिसके लिए छात्र हर साल नौकरी के लिए अप्लाई करते है। यह परीक्षा कठिन होती है और ज्यादातर बच्चे इसमें असफल ...
नई दिल्ली : GATE एक एेसी परीक्षा हैं जिसके लिए छात्र हर साल नौकरी के लिए अप्लाई करते है। यह परीक्षा कठिन होती है और ज्यादातर बच्चे इसमें असफल ही होते है अगर परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से न की हो। इस परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, देश की 7 आईआईटी (IIT),नेशनल कोर्डिनेसन बोर्ड, गेट डिपार्टमेंट ऑफ हाईयर एजुकेशन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और भारत सरकार मिलकर करती है।
- GATE पेपर के पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। ये 3 घंटे का पेपर होता है, जिसमें 65 प्रश्न आते है।
- GATE में बहुत सारे पाठ्यक्रम की जानकारी हासिल कर लें। उसके अनुसार पढ़ाई शुरू करें। पिछले सालों के पेपर पढ़ कर विषय की जानकारी हासिल करें।
- गेट परीक्षा की शुरुआत में सबसे पहले अच्छी किताब और मेटेरियल का चुनाव जरूरी है। एक विषय पर 2 किताबें काफी है।
- मॉक टेस्ट की तैयारी आप दो तरीके से कर सकते है। एक आप खुद से रोजाना तैयारी कर सकते है और दूसरा ऑनलाइन मॉक टेस्ट दे सकते है।