Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 05:02 PM
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी को निशाना बनाया है।
जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी को निशाना बनाया है। शनिवार को पाकिस्तानी जवानों ने पुंछ के शाहपुर बेल्ट में गोलीबारी की। पाक जवानों द्वारा छोटे और आटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय जवानों द्वारा गोलीबारी का उचित जवाब दिया गया।
फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि वीरवार को पाकिस्तान की बैट टीम के हमले में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि भारतीय जवानों ने एक हमलावर को मार गिराया।