Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 08:00 PM
गौतम गंभीर का मानना है कि अगर भारत कल इंग्लैंड में महिला विश्व कप जीत लेता तो यह यह पुरूषों के 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ी उपलब्धि होगी।
नई दिल्ली: गौतम गंभीर का मानना है कि अगर भारत कल इंग्लैंड में महिला विश्व कप जीत लेता तो यह यह पुरूषों के 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ी उपलब्धि होगी। गंभीर ने कहा कि भारतीय महिला टीम के फाइनल में पहुंचने से देश की काफी लड़कियां प्रेरित होंगी। वे इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं।
उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की विजयी पारी खेली थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है अगर वे इस विश्व कप को जीत लेती हैं तो यह भारत के पुरूष 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ा होगा। क्येांकि तब हम घरेलू मैदान में खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे।
भारत का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साथ लार्ड्स मैदान में होगा आैर यह वही मैदान है, जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में पहली बार आईसीसी विश्व कप जीता था। महिला टीम पूरे जोश में है आैर अब देखना है कि क्या मिताली एंड कंपनी इसी मैदान पर फिर से पुराना इतिहास दोहरा सकती हैं या नहीं।