धोनी ने 3 गेंदों में लगाए लगातार तीन छक्के, देखें वीडियो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 08:56 PM

dhoni hits three consecutive sixes in 3 balls watched video

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर छक्के लगाते हुए नजर आए। वह दो..

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर छक्के लगाते हुए नजर आए। वह दोबारा पिली जर्सी पहने हुए देखने को मिले। चौंकिए नहीं अभी आईपीएल नहीं शुरू हुआ। दरअसल धोनी तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के ओपनिंग समारोह में टीएनपीएल की पीली जर्सी पहने नजर आए। धोनी के चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में उतरते ही दर्शकों ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। 

केवल धोनी ने ही लगाए तीन छक्के
धोनी को यहां छक्का लगाने की एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। यह समारोह चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रखा गया था। जिसमें धोनी भी शामिल थे। लोकल बॉय को देखने के लिए काफी लोग आए थे। ऐसे में माही ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सभी खिलाडिय़ों में से केवल धोनी ने ही तीनों गेंदो पर छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलियन के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हैडन ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। हैडन इस दौरान पूरी तरह चेन्नई के रंग में नजर आए, वह मैदान पर लुंगी पहनकर खेलने उतरे। गौरतलब है कि धोनी और हैडन दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते थे। 
 

MS Dhoni Hits 3 ball 3 sixes in TNPL 😎

A post shared by mahi7781 (@mahii7781._) on

अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगा चुके हैं 322 छक्के
टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और टी20 मैच में खेलते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने रांची में अपने स्पोट्र्स ब्रांड सेवेन का नया शोरूम खोला है । आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी पर धोनी ने खुशी जाहिर की। धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर आराम कर रहे हैं। धोनी ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 548 छक्के लगाए हैं। जिसमें से 322 छक्के उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगाए हैं। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!