बुध का वक्रिय होना आपको कितना नुकसान या मुनाफा देगा, जानें अपनी राशि का हाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 01:26 PM

how much damage or profits you will get from mercury

बुध ग्रह रविवार 13 अगस्त को प्रातः 06:31 पर वक्रिय हो जाएगा तथा 5 सितंबर मंगलवार की शाम 16:59 पर सक्रिय स्थिति में आएगा।

बुध ग्रह रविवार 13 अगस्त को प्रातः 06:31 पर वक्रिय हो जाएगा तथा 5 सितंबर मंगलवार की शाम 16:59 पर सक्रिय स्थिति में आएगा। आइए द्वादश राशियों के राशिफल से जानते हैं बुध का वक्रिय होना आपको कितना नुकसान या मुनाफा देगा। 


मेष: आर्थिक लाभ मिलेगा। नए बिजनैस वेंचर्स से परिचय होगा। शेयर बाजार, लॉटरी व सट्टेबाजी में संभलें हानि के योग हैं। 


वृष: माली हालात में सुधार देखने को मिलेगा। करियर में कठिन परिश्रम अच्छे परिणाम देगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं।


मिथुन: कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। बिजनैस ट्रैवल पर जाने के योग हैं। जोखिम उठाने से बचें हानि हो सकती है।


कर्क: विदेश से लाभ मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफलता दिला सकते हैं। इनवेस्टमेंट से बचें हानि हो सकती हैं।


सिंह: आर्थिक मुद्दों को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक रूप से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहायता मिल सकती है।


कन्या: विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च में भी वृद्धि होने के आसार हैं। आर्थिक विवाद के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। 


तुला: आमदनी में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बौद्धिक कौशल से आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। 


वृश्चिक: आर्थिक विवाद से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र कुछ कमजोर रह सकता है। बड़े और जोखिम भरे निवेश करने से बचें।


धनु: आर्थिक उद्देश्य से की गई यात्राएं शुभ रह सकती हैं। नई नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से हानि की संभावना है। 


मकर: आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र कमज़ोर रह सकता है। अचानक धन हानि भी हो सकती है। 


कुंभ: अप्रत्याशित हानि हो सकती है। पार्टनरशिप में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। व्यापार में छुटपुट लाभ मिलने के योग हैं। 


मीन: आर्थिक विवाद होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। अतः बचत पर ध्यान दें।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!