लोगों के दिल जीतने वाली ‘बाइकिंग क्वींस’ ने बढ़ाया देश का मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 07:49 PM

people  s hearts winning biking queens

स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख के खारदुंग ला में दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रों में से एक पर तिरंगा लहरने के बाद

जम्मू: स्वतंत्रता दिवस पर लद्दाख के खारदुंग ला में दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रों में से एक पर तिरंगा लहरने के बाद ‘बाइकिंग क्वींस’ यहां पहुंची जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 56 महिला बाइक सवारों के समूह ने एशिया के 10 देशों और भारत के 12 राज्यों की 10,000 किलोमीटर की यात्रा के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। 
PunjabKesari
महिला बाइक सवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन और सशक्त नारी, सशक्त भारत संदेशों से लोगों के दिलों में जगह बनाई। दल की अगुवाई करने वाली सारिका मेहता ने कहा कि 15 अगस्त को खारदुंग ला में (7,583 फुट की ऊंचाई पर) राष्ट्रीय ध्वज लहराना सपने का सच होना था। हम अपनी इस कोशिश के जरिए समूचे देश में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा मिशन शुरू करना हमारे लिए एक चुनौती थी। हमें शुरू में विश्वास नहीं था... कुछ ने कहा कि हम नहीं कर पाएंगे लेकिन हमने कोशिश की और सफलता मिली।  
PunjabKesari
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजर्वधन सिंह राठौड़ ने खारदुंग ला दर्रे पर दल की आगवानी की और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा था कि ये महिलाएं आधुनिक दुर्गाएं हैं। मां दुर्गा ने बाघ की सवारी की थी लेकिन आज की महिलाओं ने बाघ को बाइकों से बदल लिया। एक महिला का बाइक चलाना ही अपने आप में मजबूत संदेश है। इसलिए दल ने वाहन को माध्यम के तौर पर चुना।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!