यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जो करते हैं, कभी सोच भी नहीं सकते आप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 12:00 PM

groom bride wedding

दुनिया भर में शादी से जुड़े रीति-रिवाजों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है और कई स्थानों पर ये रस्में इतनी अजीब हैं कि इंसान बस हैरान होकर रह जाता है। जैसे कि इंडोनेशिया में टीडांग समुदाय के शादी के रीति-रिवाज सबसे अलग जान पड़ते हैं।

नई दिल्ली: दुनिया भर में शादी से जुड़े रीति-रिवाजों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है और कई स्थानों पर ये रस्में इतनी अजीब हैं कि इंसान उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। जैसे कि इंडोनेशिया में टीडांग समुदाय के शादी के रीति-रिवाज सबसे अलग जान पड़ते हैं। दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन को शादी के 3 दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। सुनने में यह चाहे भले ही अजीब लगे लेकिन उन लोगों के लिए यह एक आम रिवाज है। इसके पीछे खास वजह है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दूल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी। हो सकता है कि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके और कोई न कोई अनहोनी या किसी की मौत हो जाए।
PunjabKesari
इसी वजह से नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीसरे दिन इस रिवाज के पूरे होने के बाद दोनों नहाते हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं।  इनके और भी कई रिवाज हैं जैसे कि जब तक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गीत नहीं गाता, वह उसे  देख नहीं सकता। दुल्हन को सगाई के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती और अगर शादी में दूल्हा मंडप में देर से पहुंचे तो उसे हर्जाना भी भरना पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!