Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 12:20 PM
मुंबई में भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी मुताबिक 183 यात्रियों को ला रहा स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान बारिश.........
नई दिल्ली: मुंबई में भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी मुताबिक 183 यात्रियों को ला रहा स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान बारिश प्रभावित मुंबई में हवाईअड्डे पर उतरते समय गीले रनवे के कारण फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।
बारिश के कारण कई विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किए। इंडिगो ने एक ट्वीट में कहा, यात्रा परामर्श: मौसम में सुधार हुआ है लेकिन मुंबई जाने या मुंबई से आने वाली उड़ानें कल रात के मौसम के कारण अब भी प्रभावित हैं। मंबई में लगतार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जगह जगह सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का रनवे काफी गीला हो गया था।